झारखंड में पांच DSP को मिली IPS में पदोन्नति, तीन अधिकारियों का नाम शर्तों के साथ सूची में शामिल


रांची (RANCHI): झारखंड पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को केंद्र सरकार ने IPS में प्रोन्नति दी है. इसके अलावा तीन अधिकारियों का नाम चयन सूची में अस्थायी रूप से (Provisionally) जोड़ा गया है. इन तीनों को प्रोन्नति तभी मिलेगी जब वे अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में निर्दोष साबित हो जाएं और राज्य सरकार से Integrity Certificate प्राप्त कर लें.
इस पदोन्नति के लिए 10 नवंबर को UPSC की बैठक हुई थी. बैठक में वर्ष 2022 और 2023 की खाली पदों को भरने पर चर्चा हुई. UPSC ने 8 दिसंबर को कुल आठ अधिकारियों के नाम को IPS प्रोन्नति के लिए मंजूरी दी. इनमें से तीन अधिकारियों के नाम को शर्तों के साथ सूची में शामिल किया गया है. अस्थायी रूप से शामिल अधिकारियों में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो के नाम हैं. इनके मामले साफ होने के बाद ही उन्हें औपचारिक प्रोन्नति दी जाएगी.
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, जिन पांच अधिकारियों को IPS में प्रोन्नति मिली है उनमें दीपक कुमार, मंजरूल होदा, राजेश कुमार, रौशन गुड़िया और श्रीराम समद शामिल हैं. दीपक कुमार को 2022 की वेकेंसी के आधार पर IPS बनाया गया है, जबकि बाकी चार अधिकारियों को 2023 की वेकेंसी से पदोन्नति मिली है.
4+