नेक पहल: युवाओं की टीम की ममता और वात्सल्य की छांव में परिणय सूत्र में बंधे पांच जोड़े


धनबाद (DHANBAD): झरिया के बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आज ममता और वात्सल्य का अलग ही दृश्य जीवंत हुआ. अवसर था 5 जोड़े के वैवाहिक बंधन में बंधने का. आयोजन संस्था 'उड़ान हौसलों की' ने किया था. बैंड-बाजे के साथ बरात निकली, तो समधी मिलन भी हुआ. इस दौरान मंगलाचरण गीत भी महिलाएं गा रही थी. युवाओं की टीम ने सभी उपहार भी दिए. गायत्री परिवार की लता जयसवाल, संयुक्ता देवी, जितेंद्र सिंह, ममता सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया.
ये बंधे परिणय सूत्र में
सामूहिक विवाह समारोह में 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. सभी जोड़े बाघमारा ,बलियापुर, रघुनाथपुर ,पुरुलिया के रहने वाले है. इनमें मिथुन-बाला कुमारी, तापस बाउरी-काजल कुमारी, तापस बाउरी-सुनीता कुमारी, रंजीत मल्लिक-सुभद्रा कुमारी और लालू बाउरी- मंजू बाउरी के नाम शामिल हैं.
विधायक पूर्णिमा नीरज ने दिये आशीर्वाद
बतौर मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह, डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जयसवाल ने नव युगल को आशीर्वाद दिये.
इनका रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में दीपक ,मनीष गुप्ता , कुणाल कुमार, पिंकी गुप्ता, रीता बंसल, प्रिया खेमका, अंबिका गोयल, अनीता डोकानिया, विवेक अग्रवाल, किरण अग्रवाल, ममता झा, कमलेश जैन, तथा संस्था उड़ान हौसलों की अध्यक्ष शालिनी खन्ना और उनकी टीम लगी हुई थी. गायत्री परिवार के विभूति शरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र शर्मा, आरती शर्मा, वीरेंद्र साव आदि की भी सक्रिय भूमिका थी.
4+