डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा : भाजपा ने लगाए पौधे , बांटे फल- विधायक राज सिन्हा भी हुए शामिल

    डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा : भाजपा ने लगाए पौधे , बांटे फल- विधायक राज सिन्हा भी हुए शामिल

    धनबाद (DHANBAD): डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण के साथ फल वितरण के कार्यक्रम किये गए. भाजपा मनईटांड मंडल में बच्चा जेल के पास मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह की अध्यक्षता में एवं सदर मंडल अंतर्गत दामोदरपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय जयंतीग्राम के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान की अध्यक्षता में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने वृक्षारोपण किया.  विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वैश्विक महामारी के वक्त ऑक्सीजन की कमी से होने वाले दुष्प्रभाव हमारे सामने जीता जागता उदाहरण है. 

    ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र सरल उपाय है.  वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन देकर  हमारे जीवन की रक्षा करते हैं.  हमें भी वृक्षों को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल करनी चाहिए और उसके रखरखाव की जिम्मेवारी उठानी चाहिए. इधर , आज बैंक मोड़ मंडल के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू की अध्यक्षता में बैंक मोड़ स्थित ओजोन एग्जॉटिका के पार्क में पौधारोपण किया गया.  कई फलदार पौधे लगाए गए. धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज प्रदूषण की समस्या से समाज पीड़ित है.  

    प्रदूषण के कारण कई गंभीर समस्याएं हमारे सामने उत्पन्न हो रही है. प्रदूषण के कारण दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है. ऐसे में हम सबों का यह कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करे.   धनबाद जिला महानगर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में 17 मंडल में सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे.  इस अवसर पर बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सोनू ने कहा की बैंक मोड़ मंडल अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए वचनबद्ध है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news