धनबाद के पुटकी में फिर हुई फायरिंग,जीवन मेडिकल से पुलिस ने बरामद किए तीन खोखे

    धनबाद के पुटकी में फिर हुई फायरिंग,जीवन मेडिकल से पुलिस ने बरामद किए तीन खोखे

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पुटकी में बुधवार की रात फायरिंग हो गई. फायरिंग किसने कराई और क्यों कराई, इसको लेकर तरह-तरह की बातें हवा में तैर रही है. इस बीच सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रिंस खान गैंग पुटकी जीवन मेडिकल के मालिक को रंगदारी के लिए धमकी दी थी.बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे बुलेट पर सवार दो लोग आए. एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था. दूसरा गमछा बांधे हुए था. रॉन्ग साइड से बुलेट प्रवेश कर दुकान के पास पहुंची और बुलेट पर सवार लोगों ने हवा में फायरिंग कर दी. घटना की सूचना के बाद अपरा तफरी मच गई. पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. मंगलवार को ही पुलिस ने प्रिंस खान के 5 लड़कों को जेल भेजा है. उनमें से कुछ पर आरोप था कि वह लोग मोटिवेट कर लड़कों को गैंग में शामिल करते हैं और फायरिंग कराते है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news