छात्रा से छेड़खानी करना मचचले शिक्षक को पड़ा भारी, जमकर हुई धुनाई, पढ़ें गुरु-शिष्य के रिश्ते को दागदार करनेवाली घटना

    छात्रा से छेड़खानी करना मचचले शिक्षक को पड़ा भारी, जमकर हुई धुनाई, पढ़ें गुरु-शिष्य के रिश्ते को दागदार करनेवाली घटना

    रांची(RANCHI):मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट से सनसनीखेज मामला आया है. यहां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचकठिया का यह मामला है. आरोप यह है कि एक बुजुर्ग प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की. इस शिकायत के बाद अभिभावक भड़क गए और आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी.

    आये दिन प्रधानाध्यापक करता था अश्लील हरकतें

    साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत पंचकठिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमशाद अली पर आरोप है कि वो छात्रा के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करता था. ऐसी शिकायतें कई छात्राओं ने अपने अभिभावकों से की थी. छात्रा के अभिभावकों ने जब इस तरह की शिकायत सुनी तो वे भड़क गए और स्कूल पहुंचकर शमशाद अली को स्कूल से निकाल कर बाहर ले आए उसके बाद अभिभावक और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. 

    मामले पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से की जांच की मांग

    वहीं इसकी सूचना बरहेट पुलिस को मिली तो दल-बल के साथ पुलिस स्कूल पहुंची और शिक्षक को भीड़ से निकाल कर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि इस प्रभारी प्रधानाध्यापक की यह हरकत पहले से थी. लेकिन एक छात्रा ने बकायदा इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस जब तक इस मामले को गंभीरता से लेती तब तक शमशाद अली की पिटाई हो चुकी थी. इस मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से ट्वीट कर घटना की जांच की मांग की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news