दो गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, सात गिरफ्तार, जानें क्यों मछली व्यवसाई पर की गई गोलीबारी

    दो गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, सात गिरफ्तार, जानें क्यों मछली व्यवसाई पर की गई गोलीबारी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को दो गैंग के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. 7 जुलाई की सुबह मानगो चौक पर हुई इस घटना के पीछे की वजह मछली व्यवसाई से रंगदारी मांगना था. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

    दो गैंग के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी

    इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों गैंग के कुल 7 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से 3 पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और कई सामान बरामद किए गये हैं. वहीं इस पर एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है. और बताया कि अपराधी कुंदन और माशूक मनीष गैंग के बीच 7 जुलाई को सुबह मानगो चौक पर गोलीबारी की घटना हुई थी.

    पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

    घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही कुल 5 और लोगों को गिरफ्तार कर दोनों गैंग को जेल भेजने का काम किया जाएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news