सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ एक जवान को लगी गोली, इलाज के लिए लाया जा रहा रांची     

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ एक जवान को लगी गोली, इलाज के लिए लाया जा रहा रांची     

    चतरा(CHATRA): चतरा के कुन्दा प्रतापपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ 190 बटालियन और पुलिस का प्रतिबंधित एमसीसी नक्सलियों से मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में CRPF के एक जवान को गोलियां लगी हैं. जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा.

    सर्च अभियान पर निकली थी सुरक्षाबलों की टीम

    बता दें कि नक्सलियों के गतिविधि की सूचना पर CRPF 190 बटालियन और प्रतापपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम सर्च अभियान पर निकली थी. इस अभियान में थाना प्रभारी विनोद कुमार भी शामिल हैं.

    रांची से बुलाया जा रहा हेलिकाप्टर

    सर्च अभियान के दौरान ही प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुईयां और सब जोनल मनोहर गंझू दस्ते के साथ सुरक्षाबलों मुठभेड़ हो गया, जो खबर लिखे जाने तक अभी जारी है. यह भीषण मुठभेड़ प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में चल रहा है. मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान चितरंजन को गोलियां लगीं हैं. जिसे गंभीर अवस्था में स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जाएगा. इसके लिए  रांची से हेलीकॉप्टर बुलाया गया है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news