ताकि धनबाद स्टेशन रहे साफ-सुथरा, जानिए स्वच्छता पखवाड़ा में क्या-क्या हो रहा

    ताकि धनबाद स्टेशन रहे साफ-सुथरा, जानिए स्वच्छता पखवाड़ा में क्या-क्या हो रहा

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन सोमवार को "स्वच्छ स्टेशन दिवस" मनाया गया. इस अवसर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया. स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, पैदल पुल एवं शौचालयों की साफ - सफाई की गई. जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए. इस अभियान में धनबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में रेलकर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.  

    सुदूर स्टेशनो पर भी चल रहा कार्यक्रम 

    धनबाद रेल मंडल मुख्यालय एवं विभिन्न स्टेशनों में स्वच्छता पखवाड़ा का प्रारंभ 16 सितम्बर को स्वच्छता शपथ से हुआ, जो 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इस दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेन में साफ-सफाई,वाटर-बूथ की स्वच्छता,पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की साफ-सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता,कचरे का निष्पादन,स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news