चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

    चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

    चतरा(CHATRA): झारखंड में नक्सलियों के खात्मे को लेकर सुरक्षा बाल लगातार जंगलों में अभियान चला रहे हैं. इस अभियान के दौरान जंगल में छिपकर बैठे नक्सलियों का सामना सुरक्षा बलों से आए दिन हो रहा है. इसी कड़ी में चतरा जिले से सटे पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों खिलाफ अभियान शुरू किया था. इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ- साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था. एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है. वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन अन्य माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है. मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों का भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया है. एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है. 

    रिपोर्ट: संतोष कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news