'Soft Drink' से लदी कंटेनर पलटी- घायलों को छोड़ बोतल लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग


दुमका(DUMKA): हंसडीहा थाना क्षेत्र के डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो को बचाने के चक्कर में Soft Drink से लदी कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में कंटेनर में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो रिक्शा पर सवार एक महिला भी बुरी तरह से घायल हो गई. सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया.
ये भी देखें:
क्रशर पर बमबारी और लूटपाट करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार
पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान
मिली जानकारी के अनुसार 'Mazza' से लदी कंटेनर उड़ीसा के खुर्दा से पूर्णिया जा रही थी. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ऑटो अचानक सामने चली आई. ऑटो रिक्शा को बचाने के चक्कर में कंटेनर खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद कंटेनर में सवार एक युवक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसके बाद हंसडीहा थाना पुलिस की तत्परता से हाइड्रा मंगाकर युवक को केबिन से बाहर निकाला गया और उसकी जान बचाई गई. घायल युवक की पहचान रोहित यादव के रूप में हुई है. 26 साल का यह युवक मुंगेर (बिहार) के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के झिकली गांव का रहने वाला है.
4+