BPSC TRE-3 पेपर लीक की आशंका, हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 300 परीक्षार्थियों को लिया हिरासत में, ओएमआर शीट सहित कई सामग्री बरामद

    BPSC TRE-3 पेपर लीक की आशंका, हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर 300 परीक्षार्थियों को लिया हिरासत में, ओएमआर शीट सहित कई सामग्री बरामद

    हजारीबाग (TNP Desk) : बिहार में 15 मार्च से शुरू हुई बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक कराने की आशंका में हजारीबाग पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को सॉल्वर गैंग ने परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए थे. हजारीबाग पुलिस ने सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसने के लिए शहर के दो-तीन होटल में छापेमारी की है.

    तीन-चार बसों में सवार होकर जा रहे थे अभ्यर्थी

    पुलिस ने शहर के रोमी स्थित कोहिनूर बैंक्विट हॉल में छापेमारी की, जिसमें परीक्षा संबंधित ओएमआर शीट, प्रश्न पत्र और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए तीन-चार बसों में सवार होकर जा रहे थे. उसी दौरान बरही में रोक लिया गया. परीक्षा तो शुरू हो गई, लेकिन ये लोग परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाए. करीब 300 परीक्षार्थियों से पुलिस के कई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. सूचना मिल रही है कि जल्द ही बिहार के भी कई पुलिस अधिकारी हजारीबाग पहुंचने वाले हैं, जो इन अभ्यर्थियों से पूछताछ करेंगे.

    हजारीबाग एसपी ने क्या दी जानकारी?

    इस संबंध में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस से इस सम्बन्ध में संपर्क किया जा रहा है. इसके बाद पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, बिहार में शुक्रवार को ही टीआरई-3 परीक्षा (बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा) आयोजित है. इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को हजारीबाग लाया गया था. बताया जा रहा है कि छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया था और पिछले दो दिनों से उन्हें उत्तर देने की तैयारी करायी जा रही थी. शुक्रवार को अभ्यर्थियों के अलग-अलग बस से परीक्षा स्थल के लिए रवाना होने की सूचना पर ऑपरेशन चलाया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news