किसान की गर्भवती बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, इस क्रूरता की वजह जान हो जाएंगे हैरान

    किसान की गर्भवती बेटी को ट्रैक्टर से कुचला, इस क्रूरता की वजह जान हो जाएंगे हैरान

    हजारीबाग (HAZARIBAGH):  झारखंड के हजारीबाग में फाइनेंस कंपनी का क्रूर चेहरा सामने आया है. इचाक में  किसान की 27 साल की बेटी को ट्रैक्टर से कुचल डाला गया है, जबकि वह महिला तीन माह की गर्भवती भी थी.

    मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था. दो दिन पहले कंपनी की ओर से मैसेज आया कि बकाया किस्त 120,000 रुपये जमा करें। लेकिन मिथिलेश तय तिथि पर नहीं पहुंच पाए. इसी बीच ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर खड़ा था. वहां एक कार से चार लोग पहुंचे. उनमें से एक ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा. तब एक पेट्रोल पंपकर्मी ने इसकी सूचना दी. इसके बाद वह बकाया रकम लेकर बेटी मोनिका के साथ घर से निकले. उन्हें बरियठ के समीप उनका ट्रैक्टर दिखा. मिथिलेश ने उन लोगों को रोका. ट्रैक्टर के पीछे-पीछे चल रही कार भी रुकी. कार से एक शख्स निकला और कहा कि एक लाख 30 हजार रुपये लेकर ऑफिस पहुंचो. मिथिलेश ने कहा कि मैं रुपए लेकर आया हूं लेकिन आप पहचान बताइये. इस पर उसने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का जोनल मैनेजर बताया. तब मिथिलेश ने उससे प्रमाण मांगा. इसके बाद वह शख्स आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर बढ़ाने का इशारा किया. मोनिका ने जब रोका तो चालक उसे कुचलते हुए बढ़ गया. इलाज के लिए रिम्स लाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news