चर्चित ॐ ट्रेवल्स के मैनेजर हत्याकांड का उद्भेदन, महिला के साथ अवैध संबंध में गई सनोज की जान, गोड्डा से आया था अपराधी

    चर्चित ॐ ट्रेवल्स के मैनेजर हत्याकांड का उद्भेदन, महिला के साथ अवैध संबंध में गई सनोज की जान, गोड्डा से आया था अपराधी

    दुमका(DUMKA): दुमका पुलिस ने शहर के चर्चित ॐ ट्रैवल्स के मैनेजर हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम राहुल कुमार है जो गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के कोरका गांव का रहने वाला है. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ अवैध संबंध में सनोज की हत्या हुई है.  बताया कि गोड्डा की रहने वाली एक महिला के साथ सनोज का अवैध संबंध था और यह जानकारी महिला के परिजनों को मिल गई थी. यह बात परिजनों को नागवार गुजरी और महिला के परिजनो ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अभी तक पिस्टल बरामद नहीं हुआ है.  इस कांड में कुल 4 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है. एक कि गिरफ्तारी हुई है, शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. 

     रिपोर्ट:पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news