थापा पूजा करने से होती है हर मुराद पूरी, जानिए क्या है देवघर का प्रसिद्ध थापा पूजा

    थापा पूजा करने से होती है हर मुराद पूरी, जानिए क्या है देवघर का प्रसिद्ध थापा पूजा

    देवघर (DEOGHAR): अगर आपके मन में कोई इच्छा हो, और मन्नत मांगने पर भी वह पूरी नहीं हो रही, तो आप देवघर चले आएं.  जी हां, बाबा बैद्यनाथ धाम में आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होगी. जानकारों के अनुसार ऐसी मान्यता है की बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ गृह के दीवार पर जो कोई भी उलटे हाथ से थापा लगाकर अपनी मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है. ये परंपरा आदिकाल से चली आ रही है. मनोकामना पूर्ण होने पर सीधे हाथ से थापा लगा कर पूजा करने की भी परंपरा है.

    अब जानिए क्या है थापा पूजा

    देवघर के बाबा मंदिर में एक ऐसी परंपरा है, जिसके तहत आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. जानकार इसे थापा पूजा के नाम से पुकारते हैं. अपनी मन्नत को लेकर एक विशेष पूजा के तहत भक्त बाबा मंदिर परिसर स्थित गर्भगृह के दीवार पर थापा लगाते हैं. यहां भी एक परंपरा है. भक्त अपनी मन्नत मांगने के लिए पहले उलटे हाथ से दीवार पर पूरी विधि विधान से थापा लगाते हैं और मन्नत पूरी हो जाने पर सीधे हाथ से थापा लगाकर भगवान का दिया आर्शिवाद को ग्रहण करते हैं. यही कारण है कि बाबा के दरबार में मन्नत मांगने वाले की कमी नहीं है. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त बाबा से मन्नत मांगते नजर आते हैं. इतना ही नहीं मन्नत पूरी होने पर मंदिर परिसर में ही तरह-तरह के कार्यक्रम को संपादित करते हैं. चाहे वह शादी हो या जनेउ. थापा पूजा का कितना महत्व बैद्यनाथ धाम का होता है. तभी तो सैकड़ों श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने के लिए थापा पूजा करते दिखाई देते हैं. अगर आप भी कोई मनोकामना को पूर्ण कराना चाहते हैं, तो ज़रूर बाबा नगरी बाबा बैद्यनाथ पहुंचे, यहां आपकी हर मनोकामना अवश्य पूरी होगी.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news