गरीबों पर केस करने के अलावा कोई काम नहीं करता बिजली विभाग,जल्द दुरुस्त नहीं हुआ जर्जर तार तो करेंगे आंदोलन: कमलेश     

    गरीबों पर केस करने के अलावा कोई काम नहीं करता बिजली विभाग,जल्द दुरुस्त नहीं हुआ जर्जर तार तो करेंगे आंदोलन: कमलेश     

    पलामू(PALAMU):11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सजवन गांव के चार घर जल गए. परिवार बेघर हो गए. उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी. साथ ही बिजली विभाग उन्हें उचित मुआवजा का भुगतान करे. उक्त बातें हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि रिहायसी इलाके के जर्जर विद्युत तार को बदलने और गाइड वायर लगाने का काम बिजली विभाग करें. जिससे आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि सजवन गांव के चार घर बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है. आज भी इस गांव ने बांस पर 440 वोल्ट के तार ले जाए गए हैं. इसे तत्काल ठीक करने का निर्देश उन्होंने सहायक अभियंता को दिया है. उन्होंने कहा कि गरीब लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा विभाग के पास कोई काम नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो विभाग के खिलाफ जनता उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगी. 
    कमलेश सिंह ने कहा कि प्रखंड और अंचल के द्वारा पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने का निर्देश उन्होंने दिया है. पलामू के उपायुक्त से अग्नि पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मांग वह करेंगे. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को जिला में रिपोर्ट भेजने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हैदरनगर एनसीपी की टीम पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने का काम करेगी. उन्होंने विधायक प्रतिनिधि सज्जू खान, पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता और मुखिया कुसुम देवी के द्वारा अग्नि पीड़ित लोगों की सहायता की सराहना की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news