चुनाव समिति की बैठक खत्म,उम्मीदवारों के नाम के साथ रणनीति हुई तय

    चुनाव समिति की बैठक खत्म,उम्मीदवारों के नाम के साथ रणनीति हुई तय

    रांची (RANCHI) : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव समिति की बड़ी बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गयी है. अब दिल्ली में चयनित नाम पर आखरी मुहर लगनी है.

    माटी बेटी की सुरक्षा के लिए है इस बार का चुनाव – अमर बाउरी

    जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस बार का चुनाव माटी बेटी की सुरक्षा के लिए है. वर्तमान सरकार युवाओं के साथ छल किया है. युवाओं और महिलाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली. जिसमें सभी वर्ग का साथ मिला अब राज्य में परिवर्तन की लहर दौड़ रही है. आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी.

    बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    चुनाव समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई है. कैसे चुनावी मैदान में उतरना है इसे लेकर गहन मंथन किया गया .चुनाव के सभी योजनाओं को बनाया गया है, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news