BIG BREAKIGH  : ईडी के केस से नाम हटाने के नाम पर कई सीओ से करोड़ों रुपए की वसूली, जमीन से जुड़ा है मामला

    BIG BREAKIGH  : ईडी के केस से नाम हटाने के नाम पर कई सीओ से करोड़ों रुपए की वसूली, जमीन से जुड़ा है मामला

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल रांची में ईडी के केस से नाम हटाने के नाम पर करोड़ों रुपए की वसूली का मामला सामने आया है. वहीं मामला सामने आने के बाद पंडरा ओपी में केस दर्ज करने के लिए आवेदन भी दे दिया गया है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई सीओ को ईडी की दबिश से दूर रखने के नाम पर यह वसूली की गई है. बताया जा रहा है ईडी की दबिश दिखाकर और ईडी की चार्जशीट से दूर रखने के नाम पर कई लोगों से करीब 7 करोड़ रुपए वसूले गए है. बताया जा रहा है कि कई सीओ जमीन से जुड़े मामले में ईडी के रडार पर थे. फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

    वहीं मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा भी एफआईआर दर्ज करा दिया गया है आवेदन, में अपहरण और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है. दूसरे पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुजीत कुमार की ओर से यह आरोप लगाया है. जबकि संजीव पांडे के द्वारा ठगी का आरोप अधिवक्ता सुजीत पर लगाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news