JAC स्थापना दिवस में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, टॉपरों को दिया प्रोत्साहन राशि, 80 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन मार्च में

    JAC स्थापना दिवस में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, टॉपरों को दिया प्रोत्साहन राशि, 80 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन मार्च में

    रांची(RANCHI ) - JAC के स्थापना दिवस के मौके पर सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने नामकुम के JAC कार्यालय पहुंचकर स्थापना दिवस के साथ साथ मेधावी छात्रों को सम्मानित किया . मंत्री ने सभागार में संबोधन करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के दिन ही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम को रखा गया है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि राज्य के टॉपरों को तीन श्रेणी में बांटते हुए  फर्स्ट आनेवाले छात्रों को 3  लाख रूपए,सेकंड को दो लाख रूपए और थर्ड आनेवाले की 1  लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने का कार्य राज्य सरकार  के द्वारा बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का कार्य राज्य सरकार  के द्वार की जा रही है. मंत्री ने कहा कि बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार  जब झारखण्ड दौरे पर आये थे तो उन्हें इस बात से अवगत कराया गया  तो उन्होंने कहा कि "हमारे यहां टॉपर को 15 हज़ार रूपए दिए जाते हैं. झारखण्ड बिहार से भी आगे है".

    सरकारी स्कूलों की कमी को उजागर करने के लिए मंत्री को भी सूचित जरूर करें 

     मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही 50 हज़ार शिक्षकों की बहाली निकाली गयी है.इतनी बड़ी संख्या में झारखंड ही नहीं देश भर में पहली बार इतनी संख्या में बहालियाँ लाई जा रही है.राज्य सरकार और विभाग के द्वारा शिक्षा विभाग में लगातार सुधार करने की तैयारी जारी है.राज्य में JAC  के छात्रों ने  पहली बार 97  प्रतिशत से अधिक अंक लाये हैं. पहले कम अंक आने वाले छात्रों को हर जगह एडमिशन नहीं मिल पाता  था.साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी को समय मिले  तो स्कूल में जाकर समय दे पढ़ाकर समय दे कर एक क्लास समय होने पर जरूर लें. साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया को स्कूल में कैमरे  ले जाकर चेक करें की पढ़ाई हो रही  है या नहीं.पढ़ाई के क्षेत्र में झरखंड किसी से भी कमजोर नहीं होगा. पढ़ाई के साथ साथ  इछाशक्ति और पंख एक साथ होने से उड़ान भरने में अधिक मदद मिलेगी.सरकारी स्कूल के कमियों को बताने के लिए विभागीय लोगों को सूचित करने का काम करें. उक्त बातें शिक्षा मंत्री  ने JAC सभागार में शामिल छात्र,अभिभावक सभी को सम्बोधित करते हुए कही.मौके पर JAC के अधिकारी भी मौजूद रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news