PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठगी करने वाले सात लोगों से ईडी करेगी पूछताछ

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ठगी करने वाले सात लोगों से ईडी करेगी पूछताछ

    रांची(RANCHI): नकली हथियार दिखा कर उग्रवादी संगठन से पैसे वसूली मामले में अब ईडी जांच करेगी. ईडी इस मामले को मनी लौंडरिंग से जोड़कर देख रही है. ईडी को शक है कि इस मामले में करोड़ों रुपये अवैध तरीके से अर्जित किए गए हैं. ईडी ने सात लोगों को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. फिलहाल सभी बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में बंद हैं.

    बता दें कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को डमी विदेशी हथियार दिखा कर करोड़ों रुपये निवेश,अंजली और उनके पाँच सहयोगीयो ने अर्जित किया है. इसका खुलाशा निवेश के गिरफ़्तारी के बाद हुआ था. निवेश की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने अंजली नामक बंगलादेशी लड़की को भी गिरफ़्तारी किया था. वहीं इसके पास से महंगी गड़िया और लाखों रुपये नगद बरामद किया था. इस मामले में पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली थी की निवेश की मुलाकात जेल में रोहित से हुई थी. रोहित चूहा और दिनेश गोप का करीबी था. रोहित के माध्यम से ही निवेश दिनेश तक पहुंचा था.                 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news