मतदान के प्रति जागरूकता के लिए ट्रेंड किये गए मास्टर ट्रेनर, जानिये क्या मिले उन्हें टिप्स

    मतदान के प्रति जागरूकता के लिए ट्रेंड किये गए मास्टर ट्रेनर, जानिये क्या मिले उन्हें टिप्स

    रांची(RANCHI): प्रशिक्षण में शहरी क्षेत्र एवं युवाओं में निर्वाचन के प्रति व्याप्त उदासीनता को दूर करने के लिए आज जिले के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया.  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि विगत चुनावों में शहरी मतदाताओं और युवाओं की सहभागिता अपेक्षाकृत कम रही है, जिसके निवारण के लिए विविध जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है. शहरी क्षेत्र के मतदाताओं तक निर्वाचन तंत्र की उपलब्धता को विभिन्न माध्यमों से सुलभ बना कर इस बाधा को दूर किया जा सकता है. 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ये दी जानकारी 

    -16-18 आयुवर्ग एवं इससे अधिक आयुवर्ग के युवाओं हेतु सभी संबंधित विधालयों एवं कॉलेजों में युवा मतदाता एवं भविष्य के मतदाता हेतु निर्वाचन साक्षरता क्लब की स्थापना. 

    -वोटर अवेयरनेस फोरम की स्थापना

    -सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं वोटर अवेयरनेस फोरम 

    -भविष्य के मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं के लिए गठित किए जा रहे निर्वाचन साक्षरता क्लब

    -नव गठित विभिन्न निर्वाचन साक्षरता क्लब में निर्वाचन जागरुकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news