साहिबगंज डीसी से कल ईडी करेगी पूछताछ, छापेमारी के दौरान घर में मिले थे अवैध हथियार औऱ पैसे

    साहिबगंज डीसी से कल ईडी करेगी पूछताछ, छापेमारी के दौरान घर में मिले थे अवैध हथियार औऱ पैसे

    रांची (RANCHI) : साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने बुधवार को दूसरा समन भेजा था. जिसके बाद ईडी ने रामनिवास यादव को 19 जनवरी को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. लेकिन वह ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समान भेज कर ईडी ऑफिस बुलाया है.

    छापेमारी के दौरान घर में मिले थे अवैध कारतूस औऱ पैसे

    बता दें कि साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में ईडी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. इसी सिलसिले मे ईडी ने दूसरी बार साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. दरअसल तीन जनवरी को रांची,साहिबगंज,हजारीबाग में डीसी रामनिवास यादव,सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव और विनोद सिंह से जुड़े ठिकानों  पर ईडी की दबिश दी थी. इस रेड में साहिबगंज डीसी के कैम्प कार्यालय से कई दस्तावेज समते अवैध कारतूस, सात लाख रुपये बरामद किए गए थे. इसके अलाव अभिषेक श्रीवास्तव के रांची स्तिथ ठिकाने से डिजिटल उपकरण,मोबाईल फोन और कई अहम दस्तावेज जब्त कर ईडी के अधिकारी साथ ले गए थे. वहीं आर्किटेक विनोद सिंह के ठिकानों से कई शेल कंपनी के दस्तावेज बरामद हुए थे. इसके बाद ही सभी को समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया गया था. लेकिन तीन ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे है.

    एक साल से ईडी कर रही अवैध खनन की जांच

    जिसके बाद ईडी ने रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए दूसरा समने भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि साहिबंगज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन की जांच ईडी एक वर्ष से अधिक समय से कर रही है. इस जांच में कई लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग है जिनके चेहरे से नकाब उतरना बाकी है. एक-एक कर सभी को ईडी बे नकाब करेगी. साफ है कि ईडी की जांच अभी लंबी चलने वाली है. और इस जांच की आंच बहुत दूर तक.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news