कतरास में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान धसी चाल, कोयला छोड़ भागे मजदूर 

    कतरास में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान धसी चाल, कोयला छोड़ भागे मजदूर 

    धनबाद(DHANBAD): कतरास के आकाश किनारी बस्ती में बुधवार को अवैध उत्खनन के दौरान चाल धस  जाने की खबर है. इस दुर्घटना में लोग दबे हैं अथवा नहीं इसकी पुष्टि इसलिए भी नहीं हो पा रही है कि चर्चा के बावजूद न बीसीसीएल के अधिकारी, न पुलिस और न सीआईएसएफ घटनास्थल पर पहुंचे है. घटना होने के बाद अवैध खनन में लगे मजदूर कोयला छोड़कर भाग गए. घटनास्थल पर कोयले से भरी हजारों बोरियां रखी हुई है. कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. हालांकि सूत्र बताते हैं कि यहां पर बाहर से लाकर मजदूरों से कोयला कटाई कराइ जाती है. 

    जानकारी के अनुसार रोज की भांति आज भी न्यू अकाश किनारी  कोलियरी के सलानपुर पैच के ओपन परियोजना के बगल में कोयला तस्कर मजदूर लगाकर कोयले की कटाई करा रहे थे. अचानक चाल गिर गई. उसके  बाद तो भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. अवैध उत्खनन में लगे मजदूर भाग खड़े हुए. अवैध खनन स्थल पर सन्नाटा पसर गया है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news