दुमका : युवक ने 6 साल की मासूम के साथ की गंदी हरकत, पोक्सो एक्ट की धारा पर मामला दर्ज

    दुमका : युवक ने 6 साल की मासूम के साथ की गंदी हरकत, पोक्सो एक्ट की धारा पर मामला दर्ज

    दुमका (DUMKA) :  दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शिकारीपाड़ा में एक युवक ने 6 साल की मासूम के साथ गलत हरकत किया. परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

    गेंद का लालच देकर बच्ची को बहलाया और.....

    जानकारी के अनुसार जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में  21 वर्षीय राहुल कुमार ने पड़ोस की बच्ची को गेंद का लालच देकर घर बुलाया और फिर कपड़े उतार कर गलत हरकत करने लगा. इस मामले में मासूम के परिजनों ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पिता का कहना है कि काम के सिलसिले में दूसरे गांव गए थे. घर पर पत्नी और छह साल की बेटी थी. बेटी घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस का एक 21 वर्षीय युवक राहुल कुमार आया और बेटी को बॉल का लालच देकर अपने घर ले गया. वहां उसने बेटी के कपड़े उतार कर उसके साथ गलत मंशा से हरकत करने लगा. किसी तरह बेटी भाग निकली और घर पहुंच कर सारी बात अपनी मां को बताई.

    आरोपी भेजा गया जेल

    पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में शिकारीपाड़ा थाना में 154 /22 केस दर्ज किया गया है. जिसमें आईपीसी की धारा 354 बी और पोक्सो एक्ट की धारा दर्ज की गई.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news