दुमका: पति- पत्नी के बीच हुआ तकरार तो फंदे से झूल गई पत्नी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    दुमका: पति- पत्नी के बीच हुआ तकरार तो फंदे से झूल गई पत्नी,  मामले की जांच में जुटी पुलिस

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के मोरटंगा रोड में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर रात की है. मृतिका का नाम मनीषा कुमारी बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  

    जानकारी के अनुसार आज सुबह पति के के वर्मा ने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता पाया. जीवित रहने की आस में उसे नीचे उतारा. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना मुफ़स्सिल थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

    फंदे से झूला मिला पत्नी का शव

    पति ने बताया कि कल रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हुआ था. खाना खाने के बाद सभी सो गए. लेकिन सुबह आंख खुली तो पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलते पाया. बता दें कि महिला का 2006 में के के वर्मा से प्रेम विवाह की थी. उसके दो बच्चे है. पति के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुटी है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news