दुमका में जीप चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, जानें कैसे हुई दुर्घटना

    दुमका में जीप चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, जानें कैसे हुई दुर्घटना

    दुमका(DUMKA):दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर रानेश्वर बाजार के पास बुधवार के दिन रानेश्वर थाना के जीप चालक अर्जुन पंजयारा को ट्रक ने रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

    थाना के जीप चालक को ट्रक ने रौंदा

    जानकारी के अनुसार चालक अर्जुन पंजयरा गश्ती टीम में शामिल था. गश्ती से लौट कर सुबह लगभग 4 बजे  रानेश्वर बाजार पहुंचा. जहां रानेश्वर बाजार में जीप रोक कर शौच करने के बाद सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. दुमका से सिउड़ी की तरफ जा रही ट्रक ने पथ पर लगे बेरियर को तोड़ते हुए भाग गया.

    मौके पर हुई मौत

    जिसमें चालक अर्जुन पंजयरा के शरीर के चिथड़े उड़ गए. सहयोगी पुलिसकर्मियों की ओर से अर्जुन को सीएचसी लाया गया.जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news