दुमका : चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, चाबी का बंडल सहित ताला तोड़ने का सामान बरामद 

    दुमका : चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, चाबी का बंडल सहित ताला तोड़ने का सामान बरामद 

    दुमका (DUMKA) : दुमका नगर थाना की पुलिस ने चोरी के थाना कांड संख्या 9/23 के प्राथमिक अभियुक्त छोटू मल्लाह उर्फ बमपुट, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता धपड़ा केवट को गिरफ्तार किया. इसकी गिरफ्तारी केवटपाड़ा मोरटंगा रोड स्थित उसके घर से हुई. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने इसके पास से चाबी का बंडल, ताला तोड़ने के लिए लोहे का रॉड सहित कई सामान बरामद किया है.

    क्या है मामला

    दरअसल, 9 जनवरी 2023 को मोरटंगा रोड निवासी अजय साह ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई थी. शनिवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गृह चोरी के अन्य मामले में 9 चोरों को गिरफ्तार किया था. जिसकी निशानदेही पर नगर थाना की पुलिस ने छोटू मल्लाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अजय शाह के घर में हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसके पास से चाबी का बंडल, ताला तोड़ने के लिए लोहे का रॉड सहित कई सामान बरामद किया गया. इसकी आपराधिक इतिहास की तहकीकात नगर थाना की पुलिस कर रही है. चोरी की इस वारदात के 2 अभियुक्तों को नगर थाना की पुलिस गिरफ्तार कर 2 दिन पूर्व ही जेल भेज चुकी है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news