दुमका: अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग करने पहुंची जिला खनन टास्क फोर्स की टीम पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

    दुमका: अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग करने पहुंची जिला खनन टास्क फोर्स की टीम पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित कोयला खदानों का डोजरिंग करने पहुंची जिला खनन टास्क फोर्स की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव भी किया गया, जिसमें जिला खनन पदाधिकारी के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला खनन टास्क फोर्स की टीम अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग करने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरीणसिंघा पहुंची थी. टीम द्वारा कोयला खदान के मुहाने को बंद किया जा रहा था. इसी बीच ग्रामीण एकत्रित होकर परंपरागत हथियार से लैश होकर घेराबंदी करने लगे. भीड़ द्वारा अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हालात बिगड़ते देख अधिकारियों द्वारा डोजरिंग बंद कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया. ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि इस वर्ष बर्षा नहीं होने से कृषि कार्य नहीं कर पाए है. अगर कोयला का खनन नहीं होगा तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी. अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत किया गया. डोजरिंग बंद कर अधिकारी वापस लौट गए. इस बाबत एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि डोजरिंग को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. समझा कर मामला शांत कराया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news