दुमका "शूटआउट": गैंगस्टर अमरनाथ को मारने का बनाया गया था फुलप्रूफ प्लान, जानिए शूटरों को क्या मिला था आदेश 

    दुमका "शूटआउट": गैंगस्टर अमरनाथ को मारने का बनाया गया था फुलप्रूफ प्लान, जानिए शूटरों को क्या मिला था आदेश 

    धनबाद(DHANBAD): दुमका "शूटआउट" का जगह भी फिक्स था, स्थान भी निर्धारित था, तरीका भी फुलप्रूफ था और लोकल लिंक का भी सहयोग था. यह बात इसलिए सामने आ रही है कि "शूटआउट" में मारा गया जमशेदपुर का गैंगस्टर अमरनाथ सिंह परिवार सदस्यों के साथ 13 लोगों की टीम लेकर 24 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए निकला. 24 जुलाई की शाम उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल लेकर यह जत्था बाबा धाम के लिए चला. 27 जुलाई को यह जत्था द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाया और उसके बाद बासुकी नाथ के लिए निकल गया. वहां से इस जत्थे को तारापीठ भी जाना था. 27 जुलाई को बासुकीनाथ पहुंचकर यह जत्था टेंट हाउस में ठहरा और उसके बाद "शूटआउट" हो गया.

    इस हत्याकांड में लोकल लिंक की भी भूमिका

    सीसीटीवी को खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि हमलावर एक बोलेरो, एक स्विफ्ट और एक अपाची नीले रंग की बाइक से पहुंचे थे. हमलावर भी कांवरियों के वेश में थे. लेकिन उनके झोले में हथियार था. अमरनाथ सिंह जैसे ही टेंट सिटी से निकलकर कुछ खाने के लिए दुकान की तरफ बढ़ा, घात लगाए अपराधियों ने नजदीक पहुंचकर सटाकर सिर में गोली मार दी. वह वही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. फिर झोले को फेंककर भाग निकले. इतना तो तय है कि हमलावर जमशेदपुर से ही गए थे. बाइक इस बात का सबूत दे रही है कि लोकल लिंक का भी इस हत्याकांड में भूमिका है.

    हत्याकांड की प्लानिंग पहले से थी फिक्स!

    अमरनाथ सिंह और गणेश सिंह के बीच 2017 से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. अमरनाथ सिंह का पंगा फिलहाल दुमका जेल में बंद जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह से भी हुआ था. उस समय जमशेदपुर में परमजीत सिंह गिरोह सक्रिय था. परमजीत की भी जेल के भीतर ही ही हत्या कर दी गई थी. दुमका का "शूटआउट" झारखंड के शीर्ष पुलिस महकमे सहित दुमका एवं जमशेदपुर पुलिस के लिए चुनौती है. अमरनाथ सिंह जमशेदपुर से चलकर बिहार के सुल्तानगंज पहुंचा .फिर कांवर लेकर देवघर आया. लेकिन उसकी हत्या जरमुंडी थाना इलाके में की गई. मतलब इस हत्याकांड की प्लानिंग पहले से थी. तरीका भी निर्धारित था. जगह भी फिक्स था.

    इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

    वैसे हत्याकांड में जमशेदपुर के आशुतोष ओझा के बयान पर गणेश सिंह, राजा शर्मा ,दीपक चौधरी, उत्तम महतो सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दुमका पुलिस संभव है जमशेदपुर जाकर गैंगस्टरो  के इतिहास, भूगोल को खंगाले. बहरहाल इस शूटआउट से पूरा झारखंड पुलिस महकमा हिल गया है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news