बोकारो: मातम में बदला मुहरर्म जुलूस,11 हजार वोल्ट तार में ताज़िया सटने से 4 की मौत, कई घायल

    बोकारो: मातम में बदला मुहरर्म जुलूस,11 हजार वोल्ट तार में ताज़िया सटने से 4 की मौत, कई घायल

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिला के पेटवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौत और दर्जन भर घायल हो गए. घटना के बाद आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया. बता दे कि पेटवारी में सभी अलम और ताज़िया लेकर पहुंचे थे तभी 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में ताज़िया आ गई. जिससे करंट पूरी ताज़िया में फैल गया. आनन फानन में घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले कर गए जहां चार को मृत घोषित कर दिया. जबकि दर्जन भर लोग घायल है. उसमें भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

    बताया जा रहा है कि  जुलूस के समय बिजली नहीं काटी गई थी. प्रशासन की चूक का खामियाजा जुलूस में शामिल लोगों को उठाना पड़ा. अब पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया है. घटना के बाद घायलों को अस्पताल लेजाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं मिल सकी. जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया.11 हजार वोल्ट के चपेट में आने के बाद जुलूस में BOx बजाने के लिए रखी बैट्री भी ब्लास्ट हुई है. बिना ताम झाम के अन्य अलम और ताज़िया को कर्बला पहलाम के लिए ले जाना शुरु कर दिया.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news