दुमका: बासुकीनाथ धाम पहुंचे ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास, ओडिसा, झारखंड सहित देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

    दुमका: बासुकीनाथ धाम पहुंचे ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास, ओडिसा, झारखंड सहित देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

    दुमका(DUMKA): सावन के पूर्व शुक्रवार को ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंचे. तीर्थ पुरोहितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  पूजा अर्चना सम्पन्न कराया. पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ धाम का पूजा करने उड़ीसा से पहुंचे  हैं.  ओडिसा, झारखंड सहित देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की. बाबा से  कामना है कि सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की मनोकामना बाबा पूर्ण करें.

    पूरी मंदिर के रत्न भंडार को 46 वर्षो बाद खोले जाने के सवाल पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि पीएम ने जनता से वायदा किया था कि भंडार के पायी पायी का हिसाब दिया जाएगा. उसे पूरा किया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news