DUMKA NEWS:पश्चिम बंगाल के युवक पर नाबालिग को अगवा करने का आरोप, किशोरी बरामद, आरोपी फरार


दुमका(DUMKA) जिला के मसलिया थाना क्षेत्र गोलबंधा गांव की एक नाबालिग लकड़ी को पश्चिम बंगाल के मुस्लिम युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है. यह घटना 20 जून दोपहर की है. किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है.
मसलिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग मसलिया प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटर में नामांकन हेतु अपनी सहेली के साथ गयी थी. सहेली का नामांकन तो हो गया, लेकिन नाबालिग लड़की के पास कागजात की कमी के कारण नामांकन नही हो पाया. इस कारण मसलिया से गाड़ी पकड़कर निश्चितपुर पहुचकर वह अपने दीदी के घर जा रही थी. इसी बीच रास्ते मे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत पाईकर थाना के मूलचंदपुर ग्राम निवासी उस्मान शेख कार से आया और अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील हरकत करते हुए जबरन गाड़ी में बिठा कर चलते बना.नाबालिग द्वारा विरोध एवं हल्ला किया गया.लेकिन उस्मान शेख ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात की.इसको लेकर मसलिया थाना में नाबालिग के पिता मसलिया थाना में मामला दर्ज किया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई.पुलिस ने मुलचंदपुर गांव से किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया.किशोरी के बयान पर मसलिया थाना पुलिस ने उस्मान शेख के खिलाफ अपहरण एवं छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की है.
रिपोर्ट: पंचम झा
4+