दुमका(DUMKA): दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और झारखंड क्रिकेट के शिल्पकार स्वर्गीय अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी गयी. शहर के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया.
जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट को लेकर स्वर्गीय अमिताभ चौधरी ने जो सपना देखा था. उसे पूरा करना और क्रिकेट की बेहतरी के लिए आगे प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दुमका जिला क्रिकेट संघ के मेम्बर सहित जिले के दर्जनों क्रिकेट प्रेमी ने स्वर्गीय अमिताभ चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी.
रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

