दुमका: अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई, कोयला खदानों और सुरंगों को किया गया ध्वस्त

    दुमका: अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई, कोयला खदानों और सुरंगों को किया गया ध्वस्त

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू के नेतृत्व में एक टीम ने बादल पाड़ा और लुटियापहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों और सुरंगों को ध्वस्त कर दिया है. टीम में डीएमओ के अतिरिक्त शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार राम, वन विभाग के कर्मी, एसएसबी के जवान और झारखंड पुलिस के महिला और पुलिस बल शामिल थे.

    जब यह टीम अवैध कोयला खदान एरिया की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में तीन बाइक और 15 क्विंटल कोयला जब्त किया गया. तीन जेसीबी मशीन के द्वारा कोयला के 8 सुरंगों और खदानों को ध्वस्त किया गया. ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों के दौरान इस तरह की कार्रवाई कई बार की गई है, लेकिन कोयला के अवैध खनन करने और करवाने वाले माफिया द्वारा लगातार इस काम को अंजाम दिया जा रहा है. कार्यवाई के बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहता है. लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से शुरू हो जाता है अवैध कोयला का काला कारोबार.

    कोयला के उत्खनन के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा ड्राईव: थाना प्रभारी

    इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से लगातार कार्रवाई हो रही है. इस तरह का अवैध कार्य किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा. वैसे लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है जो इस तरह के अवैध उत्खनन और व्यापार में लगे हुए हैं. इधर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि लगातार कोयला के उत्खनन के खिलाफ ड्राईव चलाया जा रहा है. जिन लोगों पर एफआईआर हुआ है उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. 

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news