दुमका: 2019 में कोर्ट हाजत से फरार अभियुक्त दनीनाथ दत्ता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    दुमका: 2019 में कोर्ट हाजत से फरार अभियुक्त दनीनाथ दत्ता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    दुमका(DUMKA): दुमका नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड परिसर से दनीनाथ दत्ता नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के पश्चात उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठाड़ीहाट निवासी दनीनाथ दत्ता को वर्ष 2019 में पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने दुमका कोर्ट लाया गया. कोर्ट हाजत से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इस बाबत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. आज नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दानीनाथ दत्ता को दुमका में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और एस आई जितेंद्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड परिसर से उसे गिरफ्तार कर लिया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news