दुमका एसीबी की टीम ने मुखिया को 5 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    दुमका एसीबी की टीम ने मुखिया को 5 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA): दुमका एसीबी की टीम ने साहिबगंज जिला के पतना प्रखंड के लखीपुर पंचायत के मुखिया शिवधर मड़ैया को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के पश्चात उसे दुमका कार्यालय लाया गया. जहां से पुलिस द्वारा उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है.

    इस मामले में एसीबी ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी. जिसमें लिखा गया है कि आवेदक अजीम अंसारी की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्यवाही की है. मुखिया द्वारा मनरेगा की एक योजना में मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए पांच हजार रिश्वत की मांग की गई थी. आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहता था इसलिए उसने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में की. सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने  अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की और जब जांच में शिकायत सत्य प्रतीत हुआ तो एसीबी की टीम ने जाल बिछाया. लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया शिवधर मड़ैया को पांच हजार  रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news