दुमका पेट्रोल कांड की आंच पहुंची लोहरदगा, गुस्साये लोगों ने सीएम से इस्तीफे की मांग की  

    दुमका पेट्रोल कांड की आंच पहुंची लोहरदगा, गुस्साये लोगों ने सीएम से इस्तीफे की मांग की  

    लोहरदगा(LOHARDAGA): दुमका में अंकिता सिंह के मामले में लोहरदगा में भी उबाल देखने को मिला. लोहरदगा के बरवा टोली चौक पर पुतला दहन कर युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर कहा गया कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. घर में रह रही बेटियों को अपराधी मानसिकता वाले लोग जला रहे हैं और सरकार के मुखिया सीटी बजा रहे हैं. सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की. पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल ऊंचा है और सरकार पूरी तरह से मस्त है. ऐसे में राज्य की जनता भगवान भरोसे ही सुरक्षित है.

    पेट्रोल छिड़ककर नाबालिग को जलाने का है मामला

    बता दें कि दुमका की बेटी अंकिता को उसके सनकी प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. इसमें अंकिता 90 फीसदी से भी ज्यादा जल गई थी. आनन-फानन में उसे राजधानी के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मगर, लाख कोशिशों के बावजूद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. अंकिता की मृत्यु के बाद से ही पूरे राज्य के साथ देश के लोगों में भारी आक्रोश है और अपने-अपने तरीके से लोग विरोध कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news