नशे में जानवर बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, कुएं में लाश को लटकाकर की हैवानियत

    नशे में जानवर बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, कुएं में लाश को लटकाकर की हैवानियत

    चतरा(Chatra):- झारखंड के चतरा जिले में एक पति की हैवानियत ऐसी दिखी की इंसान और इंसानियत शर्मा जाएगी. उसने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला . पति शुकुल भुइयां ने नशे में ऐसी शर्मनाक और हिकारत भरा कदम उठाया . दरअसल, चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव में मृतका सरिता देवी रहती थी. गरीबी और मेहनत मजदूरी कर अपना पेट भरती थी. वही, पति शुकुल भुइयां पंजाब में रहकर मजदूरी करता था. वह कुछ दिन पहले ही घर आया था, इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया .

    शव को रस्सी से बांधकर कुएं में लटकाया

    थाना प्रभारी विवेक कुमार ने  हत्या की सारी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि पति शुकुल भुइयां नशे में था और पत्नी से झगड़ने लगा. इस दौरान उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. उसने अपनी पत्नी को तबतक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे रस्सी से बांधकर कुएं में लटका दिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

    धारा 302 के तहत केस दर्ज

    सिमरिया थाना पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही आरोपी पति शुकुल भुईंया को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस पर धारा- 302 दर्ज के तहत केस दर्ज किया है. पति की अपने पत्नी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. हर कोई इस वारदात के बाद सकते में है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news