टाटा अस्पताल परिसर में पार्किंग ठेकेदरों से परेशान हैं एम्बुलेंस चालक, डीसी से की मामले में संज्ञान लेने की मांग

    टाटा अस्पताल परिसर में पार्किंग ठेकेदरों से परेशान हैं एम्बुलेंस चालक, डीसी से की मामले में संज्ञान लेने की मांग

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टाटा टिएमएच अस्प्ताल के सामने अपना एम्बुलेंस पार्क करने वाले चालक वहां के पार्किंग ठेकेदारों से परेशान हो गए हैं. चालको ने आरोप लगाया है कि पार्किंग वाले साजिश के तहत उन्हे हटाने का प्रयास रहे हैं. तंग आ कर चालकों ने जमशेदपुर के डीसी से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. उनका कहना है कि वे अस्पताल के बाहर 30 वर्षो से एम्बुलेंस की सेवा प्रदान कर रहे हैं. कोरोना काल में भी इनलोगों ने अपनी सेवा जारी रखी ताकि आमजनों को परेशानी न हो, जिस दौरान उनके दो चालकों सुरेश मुखी और मोहम्मद अबुल की मौत भी हो गई.

    ये भी पढ़ें:

    सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा- टीवी पर आकर पूरे देश से मांगें माफी

    पार्किंग शुल्क देने के बाद हटाने की हो रही साजिश 

    कोरोना महामारी के समय बहुत से मरीजों को अपने हाथों और कंधों पर ले जाते थे जब उनके परिजन तक उन्हे छूने को तैयार नहीं थे. अगर उनके एम्बुलेंस को पार्क नहीं करने दिया जाएगा, तब उनके घर का गुजारा कैसे चलेगा, वे अपने एम्बुलेंस को पार्क करने के लिए पार्किंग शुल्क भी देते हैं. लेकिन फिर भी उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है. साजिश कर पार्किंग ठेकेदार उन्हें यहां से भगाना चाहती है. एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news