अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध डीएमओ की सख्त कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध डीएमओ की सख्त कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त

    चतरा (CHATRA): चतरा  में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के हंटरगंज प्रखंड से होकर बहने वाली ऐतिहासिक लीलाजन और निरंजना नदी से अवैध बालू उठाव करते तीन ट्रैक्टर समेत अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है. इससे  तस्करों में हड़कंप मच गया है.

    फरार तस्करों की खोज जारी

    हंटरगंज के वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस के सहयोग से जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने यह कार्रवाई की है. जब्त ट्रैक्टरों को जोरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं एफआईआर भी दर्ज करा दिया गया है. जोरी पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल के साथ-साथ मौके से फरार तस्करों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाने में जुट गई है. डीएमओ ने बताया कि छापेमारी टीम को देख नदी में अवैध बालू उठाव कर रहे तस्कर और गाड़ी चालक के साथ मजदूर भागने में सफल रहे हैं. उन्होंने बताया कि नदी से बालू उठाव करते तीन ट्रैक्टर और अभियान चलाकर लौटने के दौरान रास्ते मे हंटरगंज कॉलेज के पास से दो और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. जब्त सभी ट्रैक्टरों के मालिक और संचालकों के अलावे तस्करों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. डीएमओ ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा. अभियान में जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर के अलावे सशस्त्रबल के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news