Festival 2022 : धनतेरस, दीपावली और सूर्य ग्रहण, जानें शुभ और अशुभ बातें


देवघर(DEOGHAR): भारत में 22 अक्टूबर यानी शनिवार को धनतेरस है, इसी दिन धनवंतरी जयंती भी है. धनतेरस को धन त्रियोदशी भी कहते हैं. इस दिन किसी वस्तु को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन संपदा प्रदान करती है. देवघर के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी की मानें तो इस साल धनतेरस दिन और तिथि के अनुसार बहुत ही शुभ है. इनकी मानें तो इस बार धनतेरस शनिवार प्रदोषकाल के दिन है जो अति उत्तम माना जाता है. किसी भी वस्तु की खरीदारी शाम के वक़्त करने का शुभ समय जानकर बता रहे हैं. शनिवार प्रदोष दिन होने के कारण यह ऋण से मुक्ति दिलाता है, इसलिए इस बार धनतेरस के दिन शाम में खरीदारी कर मां लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं. इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है, इस दिन इनकी पूजा करने से आरोग्य काया मिलने की बात जानकर बता रहे हैं.
ये है शुभ मुहूर्त
वहीं, दीपों का त्यौहार दीपावली 24 को मनेगा. जानकरों की मानें तो अमावस्या के समय स्वाति नक्षत्र में सूर्य और चंद्रमा है जो अति शुभ माना जाता है, इसलिए पूजा पाठ और दीपोत्सव का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे के बाद है.
25 को लगेगा सूर्य ग्रहण
बता दें कि छोटी दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. बाबा मंदिर के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने बताया कि देवघर में शाम 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट यानी 22 मिनट तक ग्रहण का समय है. बाकी अन्य जगहों पर इसका समय 1-2 मिनट आगे पीछे रहेगा. इनकी मानें तो सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है. इस दौरान अन्न का ग्रहण वर्जित रहता है. बालक, वृद्ध और रोगी के लिए सूतक और ग्रहण नहीं माना जाता है. जानकर बताते हैं कि ग्रहण के दौरान मंत्र का उच्चारण करते रहना चाहिए इसके अलावा धार्मिक किताबें पढ़ने से ग्रहण का प्रभाव जीवन में ना के बराबर रहता है. ग्रहण के दौरान बाबा मंदिर का पट बंद रहेगा.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+