DHANBAD: गुरु शिष्य के पावन रिश्ते को कलंकित करने वाला तो पुलिस हिरासत में पहुंच गया लेकिन छात्रा की हिम्मत की भी देनी होगी दाद, पढ़िए पूरा मामला 

    DHANBAD: गुरु शिष्य के पावन रिश्ते को कलंकित करने वाला तो पुलिस हिरासत में पहुंच गया लेकिन छात्रा की हिम्मत की भी देनी होगी दाद, पढ़िए पूरा मामला 

    धनबाद(DHANBAD): वह प्राइवेट टीचर गुरु शिष्य के पावन रिश्ते को तो कलंकित किया ही ,लेकिन उस छात्रा की हिम्मत की भी दाद देनी होगी कि अपने साथ हो रहे गलत हरकत के भंडाफोड़ के लिए वह अंत अंत तक लड़ती रही. अंततः टीचर को सलाखों के पीछे जाना पड़ा. धनबाद के सरायढेला पुलिस ने कार्मिक नगर में रहने वाले उस प्राइवेट शिक्षक को  हिरासत में ले लिया है. शिक्षक पर घर में ट्यूशन पढ़ने आने वाली नाबालिग छात्रा से गलत हरकत करने का आरोप है. पीड़िता ने शिक्षक की गलत हरकतों को अपने मोबाइल  में कैद कर लिया था. वीडियो में शिक्षक पीड़ित छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है. वह नवमी कक्षा की छात्रा बताई जाती है. पहले तो परिजन पुलिस में शिकायत करने के लिए धनबाद थाना गए, लेकिन उन्हें बताया गया की इलाका सरायढेला थाना क्षेत्र है. उसके बाद परिजन सराय ढेला थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. परिजनों ने मोबाइल में कैद शिक्षक का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया. छात्रा के पिता ने लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है.

    पॉक्सो ऐक्ट के तहत होगी कार्रवाई 

    दरअसल, छात्रा प्राइवेट शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी .कुछ दिनों से शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसके साथ गलत हरकत कर रहा था .पहले तो उसने विरोध किया लेकिन शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया .मजबूरन उसने इसकी शिकायत परिजनों से की. तो परिजन भी छात्रा की बात को नजरअंदाज कर दिए. फिर भी छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी. उसने आरोपी शिक्षक की करतूत को उजागर करने का निश्चय किया. ट्यूशन के समय शिक्षक ने फिर गलत हरकत की ,तो उसने वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. फिर छात्रा ने परिजनों को यह वीडियो दिखाई, तो वह शिक्षक की हरकत देख परेशान हो गए. इसके बाद वह थाने पहुंचे. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो के तहत कार्रवाई होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news