धनबाद: रेलवे और पोस्ट ऑफिस मिलकर शुरू कर रहें नई कारगो सेवा, जानिए क्या है खासियत

    धनबाद: रेलवे और पोस्ट ऑफिस मिलकर शुरू कर रहें नई कारगो सेवा, जानिए क्या है खासियत

    धनबाद(DHANBAD): अभी तत्काल धनबाद के लोगों सहित कारोबारियों को चार प्रदेशों में सामान भेजने और वहां से मंगाने की सुविधा बढ़ेगी. धीरे-धीरे यह सेवा अन्य प्रदेशो के लिए भी की जाएगी. रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विसेज के नाम से सेवा प्रांरभ की जा रही है. धनबाद के मंडल रेल कार्यालय में बुधवार को व्यवसायियों के साथ रेल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य था रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विसेज का कारोबारियों को जानकारी देना. रेलवे और डाक विभाग मिल कर यह सेवा शुरू करने जा रहे हैं. इसका नाम दिया गया है रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विसेज, यह सेवा शुरू होने पर व्यापारियों सहित आम लोगों को सामान मंगवाने और भेजने में सुविधा होगी.

    रेट कम लगेंगे और पहुंचेगा भी जल्द

    साथ ही दर भी कम लगेंगे, प्रतिष्ठान या घर से सामान लेकर उसे गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था इस सेवा के मार्फत की जा रही है. इससे संबंधित जानकारी रेलवे के एसीएम सहित हेड पोस्ट मास्टर ने चेंबर के पदाधिकारियों को दी. अभी शुरुआत में केवल चार जगहों के लिए सुविधा होगी, जिसमें कोलकाता, पटना, रांची और भुनेश्वर शामिल है. इसी बैठक में बैंक मोड़ चैम्बर ने मांग रखी कि क्षेत्र में एक पोस्ट ऑफिस डाक विभाग खोलें. डाक विभाग ने स्वीकार किया कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा. बैठक मै रेलवे की तरफ से ACM पंकज नयन, पोस्ट ऑफिस की तरफ से हेड पोसटमास्टर, चैंबर की तरफ से बैंक मोड चैम्बर  अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, जिला चैंबर महासचिव अजय नारायण लाल, बैंक मोड चैंबर सचिव प्रमोद गोयल, मोटर डीलर ऐसोसिएस के सचिव प्रेम प्रकाश गंगे सरिया उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news