धनबाद: पुलिस और CISF ने जब्त किया 50 टन अवैध कोयला, BCCL को किया गया सुपुर्द 

    धनबाद: पुलिस और CISF ने जब्त किया 50 टन अवैध कोयला, BCCL को किया गया सुपुर्द 

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के तिसरा थाना के साउथ गोलकडीह में गुरुवार को थानेदार अभिजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापामारी के दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान मौजूद थे. छापेमारी के दौरान  पुलिस और सीआईएसएफ ने करीब 50 टन अवैध कोयला और ट्रक में कोयला लोड करने वाली दो सीढ़ी जब्त किया. छापेमारी से पूरी बस्ती में हड़कंप मच गया. जब्त कोयला को पे लोडर से उठाकर जीनागौड़ा कांटा घर में वजन करा कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया. 

    बस्ती के लोग करते है सिंडिकेट की मदद 

    बताते हैं कि 6 नंबर साइडिंग और आसपास के परियोजना से स्थानीय बस्ती के लोग अवैध कोयला चोरी कर बस्ती में लाकर छुपाते है. इसके बाद रात के अंधेरे में ट्रक और छोटे वाहन के माध्यम से अवैध भट्टा में भेज देते है. जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोदना क्षेत्र के सीआईएसएफ की भी संलिप्तता रहती है. डिपू धौड़ा में करीब 200 आवास है, लेकिन लगभग सभी घर के लोग कोयला चोरी कर अपना जीविका चलाते हैं. जिसका फायदा अवैध कोयले के सिंडिकेट गरीब मजदूरों को लालच देकर उठाते हैं. मौके पर  थाना प्रभारी अभिजीत कुमार, एसआई सुरेश कुमार, अखिलेश कुमार व जवान उपस्थित थे. थानेदार अभिजीत कुमार ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है. कोयला चोरी सिंडिकट में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है. ठोस कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news