Dhanbad: होशियार हो जाएं मीट, मछली के दुकानदार: स्टील की जगह लोहे के हथियार के प्रयोग पर होगा एक्शन!

    Dhanbad: होशियार हो जाएं मीट, मछली के दुकानदार: स्टील की जगह लोहे के हथियार के प्रयोग पर होगा एक्शन!

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग सक्रिय हो गया है.  खाद्य  सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कई इलाकों का भ्रमण किया.  शहर के विभिन्न मीट, मुर्गा और मछली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया.  फूड सेफ्टी नियमों  के खिलाफ चल रही दुकान के मालिकों को चेतावनी दी गई.  बताया जाता है कि चार दुकानों को नोटिस भी जारी किया गया है.  टीम ने मीट  दुकानों पर सफाई रखने , खुले में मीट नहीं बेचने  की चेतावनी दी. 

     कहा कि सभी मांस  और मछली काटने में स्टील के औजारों का इस्तेमाल किया जाए.  अभी कई जगहों पर लोहे के औजार का प्रयोग हो रहा है.  जो संक्रमण और बीमारी का बड़ा कारण हो सकता है.  बताया गया कि बिना फूड लाइसेंस के मीट, मुर्गा अथवा मछली दुकान चलाना गैरकानूनी है.  समूचे जिले का निरीक्षण कर ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है. 

     नियम नहीं मानने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा.  सूचना के मुताबिक टीम ने हीरापुर हटिया, पुलिस लाइन सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया. बता दे कि धनबाद की एक समस्या है कि पहले यहां जांच की प्रयोगशाला थी.  लेकिन समय के साथ वह प्रयोगशाला बंद हो गई.  अब किसी भी सैंपल को जांच के लिए रांची के नामकुम  भेजा जाता है.  रिपोर्ट आने में विलंब होता है.  कई महीने लग जाते हैं, इससे आगे की कार्रवाई प्रभावित होती है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news