धनबाद:कभी हल्की,कभी तेज बारिश से जनजीवन परेशान, उपर से बिजली संकट ने किया तबाह

    धनबाद:कभी हल्की,कभी तेज बारिश से जनजीवन परेशान, उपर से बिजली संकट ने किया तबाह

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद झारखंड सहित धनबाद में मिचौंग ने दस्तक क्या दी, वहीं बिजली की हालत भी खस्ता हो गई है. धनबाद शहर में बुधवार को 8 से 10 घंटे बिजली कटी रही. डी बीसी पुटकी ग्रिड व गोविंदपुर कंडारा ग्रिड में तकनीकी खराबी आ गई. जिसे जंफर उड़ गए. इसके अलावा कई जगहों पर अन्य खराबी उत्पन्न हुई. जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गंभीर बिजली संकट रही. बिजली संकट से आम आदमी के साथ-साथ कारोबारी भी परेशान रहे.  धनबाद का जनजीवन  अस्त व्यस्त रहा.

    बादल हटने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

     वहीं बुधवार को दिनभर वर्षा हुई. रात को भी वर्षा हुई. वर्षा होने के साथ ही तापमान में गिरावट लगातार दर्ज हो रही है. अनुमान है कि 9 तारीख के बाद ही आसमान साफ होगा. आसमान साफ होने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. दिसंबर महीने का पहला सप्ताह भी बीतने को है लेकिन ठंड नहीं पड़ रही थी. लेकिन बादल हटने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ेगा.

    बारिश कभी हल्की हो रही है तो कभी रफ्तार पकड़ रही है

    धनबाद में पिछले 24 घंटे से बूंदाबांदी हो रही है. बारिश का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. धनबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा. बुधवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. बारिश कभी हल्की हो रही है तो कभी रफ्तार पकड़ रही है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news