धनबाद : शादी करने की जिद में प्रेमी के घर के बाहर घंटों बैठी रही युवती, जानिए क्या है मामला 

    धनबाद : शादी करने की जिद में प्रेमी के घर के बाहर घंटों बैठी रही युवती, जानिए क्या है मामला 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के राजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक लड़की अपने प्रेमी के आवास के दरवाजे पर 50 घंटा से भी अधिक समय से धरने पर बैठी रही. वह जिद पर अड़ी रही कि वह लड़के से शादी करके ही रहेगी और इधर लड़का है कि घर से फरार हो गया. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पहुंचे और लड़की को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लड़की कुछ सुनने को तैयार नहीं थी. बहुत समझाने बुझाने के बाद मुखिया की पहल पर उसने भोजन ग्रहण किया, लेकिन प्रेमी के घर के बाहर ही बैठी रही.

    क्या है मामला

    दरअसल, राजगंज के महेशपुर गांव निवासी उत्तम महतो कथित रूप से प्रेम करता था. इन दोनों में लगभग 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी. जब युवती ने शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा. वह लगातार बहाना बनाते रहा, जब युवती को कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह अपनी दादी और कुछ लोगों के साथ अपने प्रेमी के गांव राजगंज के महेशपुर पहुंची और युवक के घर के बाहर गेट पर बैठ गई. इसके बाद उत्तम तो फरार हो गया और घर वालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया. लड़की की मांग है कि उत्तम से उसकी शादी कराओ, घर में रहने की जगह दो लेकिन उत्तम के घर वालों ने लड़की को घर में घुसने नहीं दे रहे. लड़की उत्तम के घर के बाहर धरने पर बैठी है. इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पहुंचे और लड़की को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लड़की कुछ सुनने को तैयार नहीं है. बहुत समझाने बुझाने के बाद मुखिया की पहल पर उसने भोजन ग्रहण किया. गांव वालों ने उसे सहारा दिया. कंबल आदि का सहारा दिया. अलाव जलाकर इस कड़ाके की ठंड में उसे राहत देने की कोशिश की जा रही है.मुखिया ने दोनो परिवार से बात कर  मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. लड़की का कहना है कि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में उत्तम से मुलाकात हुई और यह मुलाकात प्रेम में बदल गई. लेकिन अब उत्तम शादी से इंकार कर रहा है .मुखिया ने इसकी सूचना राज गंज पुलिस को दे दी है अब देखना है इस मामले में आगे होता क्या है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news