Dhanbad: अगर बरोजगार युवक नौ से पैंतीस हज़ार तनख्वाह की नौकरी चाहते हैं तो पहुंचे इस मेले में 

    Dhanbad: अगर बरोजगार युवक नौ से पैंतीस हज़ार तनख्वाह की नौकरी चाहते हैं तो पहुंचे इस मेले में 

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिला के नियोजनालय सिंदरी के अंतर्गत ओफिसर्स क्लब सिंदरी (रोहड़ाबाँध) में दिनांक - 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को 1135 पदों के लिए सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक  रोजगार मेला का आयोजन होगा. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का आयोजन 1135 पदों के लिए किया जा रहा है. 

     वैसे इच्छुक सभी अभ्यार्थी , जो इस मेला में शामिल होना चाहते है, वे इस रोजगार मेला में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ शामिल हो सकते है.  दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 दिनांक - 17 जनवरी 2025 को ओफिसर्स क्लब सिंदरी (रोहड़ाबाँध), सिंदरी   (धनबाद)-828122 में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 04:00 तक रहेगा . अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आनी है.  रोजगार मेला में 09 हजार महीना से लेकर 35 हजार तक की नौकरी मिलेगी.  जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने के  इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है.  

    आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो, नियोजनालय का निबंध कार्ड, अपना बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते है. इस रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी है.  नियोजनालय एवं विभाग मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करता है. रोजगार मेला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है. अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय से संपर्क कर सकते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news