धनबाद: उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी अधिकारियों को दिलाई संविधान की शपथ, संविधान के प्रस्तावना का किया गया पाठ

    धनबाद: उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी अधिकारियों को दिलाई संविधान की शपथ, संविधान के प्रस्तावना का किया गया पाठ

    धनबाद(DHANBAD): समाहरणालय कार्यालय में उपायुक्त संदीप सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को संविधान दिवस को लेकर शपथ दिलाया गया.

    संविधान की प्रस्तावना

     "हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए ²ढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 (तिथि मार्गशीर्ष, शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं.

    यह शपथ शनिवार को संविधान दिवस के मौके पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में लिया गया. संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई. इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अगुवाई में संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ ली गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष एवं उल्लास का दिन है. इस दिन को देश में संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं.

    रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news