Dhanbad: डिगवाडीह कार्मल स्कूल में छात्राओं के शर्ट उतरवाने के आरोप पर सख्त हुई डीसी, भेजी जांच टीम 

    Dhanbad:  डिगवाडीह कार्मल स्कूल में छात्राओं के शर्ट उतरवाने के आरोप पर सख्त हुई डीसी, भेजी जांच टीम 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद का डिगवाडीह कार्मल स्कूल जांच के घेरे में आ गया है.  यहाँ की  घटना शर्मसार कर देने वाली है.  दरअसल, प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगावाडीह कार्मल स्कूल की छात्राओं को परेशान होना पड़ा.  आरोप  है कि उनके शर्ट  उतरवा लिए गए.  धनबाद की डीसी ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की कर दी है.  सूचना के अनुसार जांच टीम आज जांच करने गई भी थी.  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मेल स्कूल में छत्राए प्री बोर्ड एग्जाम के अंतिम दिन पेन डे मना रही थी.  पेन डे को  स्टूडेंट परीक्षा समाप्ति के बाद अपने दोस्तों के शर्ट पर उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं लिखते है और ऑटोग्राफ देते है.

    यही सब कुछ उस दिन डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छत्राए अपने साथी छात्राओं के साथ कर रही थी.  जिसपर नाराज स्कूल प्रशासन ने  छात्राओं के बिना अनुमति के जबरन न सिर्फ उनके शर्ट उतरवा लिए.  वहीं इस शर्मसार कर देने वाली घटना से आक्रोशित छात्राओं के परिजन  उपायुक्त माधवी मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें उस घटना से अवगत कराया.  इस दौरान छात्राओं के परिजन घटना को लेकर काफी आक्रोशित दिखे.    घटना की सूचना पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उपायुक्त से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.  उन्होंने बताया कि वह सभी छात्राओं के साथ खड़ी है.  जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर वो राज्य के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगी.  

     इस मामले के संज्ञान में आते ही धनबाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमे जांच टीम गठित कर दिया है.  इस जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, एसडीपीओ और स्थानीय थाना प्रभारी को शामिल किया गया है.  जो स्कूल जाकर मामले की जांच करेंगे.  साथ ही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी खंगालेंगे, क्योंकि घटना के वक्त स्कूल प्रबंधन के द्वारा सभी छात्राओं का मोबाइल फोन जब्त कर लिए  गए थे , ताकि कोई इसका वीडियो न बना सके.  उपायुक्त ने बताया कि आने वाले बोर्ड एग्जाम में भी इन छात्रओं को स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा.  साथ ही मामला सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाएंगी.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news