DHANBAD CRIME NEWS:सुबह -सुबह  इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मार हत्या 

    DHANBAD CRIME NEWS:सुबह -सुबह  इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मार हत्या 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में शुक्रवार को फिर गोली चली और एक पढ़ने वाले छात्र की जान चली गई. धनबाद लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत नामक युवक को सुबह-सुबह गोली मार दी गई.  गोली उसकी गर्दन में लगी है.  घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोली  की आवाज सुनकर घटना स्थल पर अगल -बगल के लोग पहुंचे. युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया.  सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची. जानकारी निकाल कर आई है कि मृतक मनईटांड़ का रहने वाला था. वह अभियंत्रण का छात्र था.  अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  

    घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और अपराधियों को खोजने में जुट गई है. घटना की सूचना पाकर विधायक राज सिन्हा  भी अस्पताल पहुंचे.  उन्होंने घटना पर दुख जताया और कुछ इलाकों का नाम लेकर बताया कि वहां ड्रग्स का कारोबार अधिक हो रहा है.  उन्होंने कहा कि धनबाद में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कानून- व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. मनईटांड़  सहित आसपास के इलाकों में अपराध की घटनाएं बढ़ी है.  ड्रग्स  का धंधा भी चल रहा है.  आए दिन अपराध की घटनाओं की सूचना मिलती है.  उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं को लेकर आज वह एसएसपी   से मिलेंगे और पुलिस गश्ती  बढ़ाने का आग्रह  करेंगे.  विधायक ने गोली मारने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.  युवक को क्यों गोली मारी गई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news